फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tunnel Rescue: सुरंग में फंसे मजदूरों को कंपनी देगी दो-दो लाख, बचाव में लगे कर्मचारियों को दो माह का बोनस

Thu, 30 Nov 2023 02:30 AM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, चिन्यालीसौड़ (उत्तरकाशी)

सार

Uttarkashi Tunnel Rescue: सुरंग में काम करने वाले सेफ्टी मैनेजर राहुल प्रताप तिवारी और सीनियर इंजीनियर प्रदीप नेगी ने बताया कि नवयुग कंपनी के एमडी अभियान के दौरान सुरंग में ही रहे।
विज्ञापन
टीम से बात करते श्रमिक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिलक्यारा सुरंग का निर्माण कर रही कंपनी ने भी सभी फंसे हुए मजदूरों को दो-दो लाख रुपये देने की घोषणा की है। वहीं, बचाव अभियान में लगे सभी अधिकारियों, कर्मचारियों को दो-दो माह का वेतन बोनस दिया जाएगा।

विज्ञापन


सुरंग में काम करने वाले सेफ्टी मैनेजर राहुल प्रताप तिवारी और सीनियर इंजीनियर प्रदीप नेगी ने बताया कि नवयुग कंपनी के एमडी अभियान के दौरान सुरंग में ही रहे। आरवीएनएल की परियोजना में दो अन्य जगहों पर काम चल रहा है, वहां के अधिकारी भी लगातार रेस्क्यू अभियान में जुटे थे। उन्होंने बताया कि अभियान सफल होने के बाद अब सभी 41 मजदूरों को कंपनी ने दो-दो लाख रुपये राहत राशि देने की घोषणा की है।

Tunnel Rescue: चिन्यालीसौड़ से एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराए 41 श्रमिक, प्राथमिक जांच में सभी मिले स्वस्थ
विज्ञापन


जबकि बचाव दल में लगे सभी कर्मचारियों को दो माह का वेतन बतौर बोनस मिलेगा। ऑपरेशन पूरा होने के बाद कंपनी ने फिलहाल सभी के लिए तीन दिन का अवकाश घोषित किया है। जबकि सुरंग में फंसे रहे मजदूरों को दो माह तक का सवेतन अवकाश मिलेगा।
विज्ञापन


गब्बर सिंह नेगी के साथ बाहर आया, बच गया
सेफ्टी मैनेजर यूपी के बलिया निवासी राहुल प्रताप तिवारी ने बताया कि घटना वाले दिन गब्बर सिंह नेगी ने गंबूड की मांग की। मैं उसे साथ लेकर बाहर आया। जब साथ में वापस जाने लगा तो गब्बर ने बोला कि आप यहीं रुको, मैं मजदूरों को लेकर बाहर आता हूं। गब्बर के अंदर पहुंचते ही पूरा मलबा भरभराकर गिर गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें