कार्य में सफलता के लिए प्रार्थना कर प्रसाद भी बांटा
अधिकारियों का कहना है कि इस छोर से सुरंग के सुदृढ़ीकरण के बाद ही डी वाटरिंग की जाएगी। डी वाटरिंग के बाद मलबा हटाने के उपरांत ही काम शुरू होगा। निर्माण की अनुमति मिलने के 10 दिन बाद शुक्रवार को यहां पूजा अर्चना की गई। साथ ही कार्य में सफलता के लिए प्रार्थना कर प्रसाद भी बांटा गया।सुरंग में शुक्रवार को सुरक्षात्मक काम शुरू कर दिए गए हैं। सुरक्षा के लिए ह्यूम पाइप बिछाए जा रहे हैं। इसके बाद डी-वाटरिंग शुरू करने में एक सप्ताह का समय लगेगा। - कर्नल दीपक पाटिल, महाप्रबंधक एनएचआईडीसीएल
मानिक बोला-जो हुआ वह हादसा था
भूस्खलन हादसे के बाद सुरंग में 17 दिन फंसा रहा पश्चिम बंगाल के कूच बिहार निवासी मानिक तालुकदार भी काम पर लौट आया है। इलेक्ट्रिशियन मानिक ने बताया कि उन्होंने अपने साथियों को सुरंग निर्माण को अनुमति मिलने की जानकारी दी है। उनके तीन साथी रास्ते में हैं। अन्य साथी भी जल्द काम पर लौटेंगे। जो हुआ वह हादसा था, अब काम शुरू करना है।
ये भी पढ़ें...UCC: शादी के अनिवार्य रजिस्ट्रेशन से होंगे लाभ ही लाभ, जानें किन समस्याओं के कारण की गई यूसीसी की वकालत