Uttarakhand Weather News: उत्तरकाशी में देर रात हुई बारिश से स्यानाचट्टी में फिर यमुना का जलस्तर बढ़ गया है। जिससे कस्बे में पानी भर गया है। कुछ दिन पहले भी ये पूरा इलाका जलमग्न हो गया था।
यमुनोत्री क्षेत्र की समस्या रुकने क नाम नहीं ले रही है। स्याना चट्टी में यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने से मोटर पुल के ऊपर से पानी बह रहा है। मलबे के कारण नदी का जलस्तर बढ़ने से पूरा कस्बा फिर जलमग्न हो गया है। इससे लोगों में दहशत बनी हुई है। गढ़वाल मंडल विकास निगम का बंगला भी जलमग्न हो गया है। साथ ही स्कूल परिसर भी पानी से लबालब भरा है। जिला अधिकारी प्रशांत आर्य आपदा प्रभावित क्षेत्र स्याना चट्टी के लिए रवाना हो गए हैं।
यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग स्थान स्यानाचट्टी, जर्जर गाड़, बनास, नारदचट्टी आदि स्थान पर अवरुद्ध है। वहीं, गंगोत्री हाईवे स्थान धरासू बैंड, नेताला के पास बंद है। मार्ग को सुचारु करने हेतु कार्य गतिमान है।