बृहस्पतिवार को दोपहर में आयोजक डीजीपी अशोक कुमार से मिले, लेकिन वार्ता के बाद उन्होंने ऐलान किया कि महापंचायत को टाला नहीं जाएगा। चाहे पुलिस प्रशासन उन्हें जेल में ही क्यों न डाल दे। साथ ही उन्होंने मामले को लेकर मुख्यमंत्री से मुलाकात की भी मांग की। इसके बाद आयोजकों ने देर शाम मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की।
आयोजक मुफ्ती रईस, याकूब सिद्धिकी, जावेद खान, आकिब कुरैशी, रजिया बेग, नदीम कुसैरी, लताफत हुसैन ने बताया कि मुख्यमंत्री ने उन्हें आश्वस्त किया है कि पुरोला जैसी घटना दोबारा नहीं होगी। देर रात एसएसपी से मुलाकात के बाद आयोजकों ने महापंचायत को स्थगित करने की घोषणा कर दी।