फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: पुरोला धर्मांतरण मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, देहरादून से पादरी की पत्नी गिरफ्तार

Thu, 12 Jan 2023 12:08 PM IST
शाहरुख खान संवाद न्यूज एजेंसी, पुरोला

सार

ग्रामीणों की शिकायत पर पुलिस ने नेेपाली मूल के जगदीश व ईसाई मिशनरी के 6 अन्य लोगों खिलाफ धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया था। वहीं दूूसरे पक्ष ने भी कुछ ग्रामीणों पर मारपीट करने के आरोप मेें पुरोला थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। पूर्व में मामला धर्मांतरण के पुराने एक्ट के तहत दर्ज किया गया था। बाद में मामले को नए एक्ट में तब्दील कर दिया गया था। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुरोला धर्मांतरण मामले में पुलिस ने देहरादून निवासी एक महिला को गिरफ्तार किया है। महिला का नाम विवेचना के दौरान प्रकाश में आया था। इस मामले में सात लोगों को आरोपी बनाया गया है। जिसमें दो महिलाएं हैं। पुलिस का कहना है अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन


बीते वर्ष 23 दिसंबर को पुरोला के छिबाला गांव में ग्रामीणों ने एक समुदाय विशेष की ओर से आयोजित समारोह में सामूहिक धर्मांतरण कराए जाने का आरोप लगाया था। इस दौरान ग्रामीणों व आयोजकों में विवाद हो गया था। जो बाद में मारपीट में बदल गया था। ग्रामीणों की शिकायत पर पुलिस ने नेेपाली मूल के जगदीश व ईसाई मिशनरी के 6 अन्य लोगों खिलाफ धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया था। वहीं दूूसरे पक्ष ने भी कुछ ग्रामीणों पर मारपीट करने के आरोप मेें पुरोला थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। पूर्व में मामला धर्मांतरण के पुराने एक्ट के तहत दर्ज किया गया था। बाद में मामले को नए एक्ट में तब्दील कर दिया गया था। 

बुधवार देर शाम पुलिस ने मामले में एकता पत्नी अमन कुमार निवासी राजीव नगर देहरादून को उसके घर से गिरफ्तार किया। पुलिस का कहना है कि उक्त महिला समारोह के दिन घटना स्थल पर मौजूद थी। विवेचना के दौरान उक्त महिला की भूमिका की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन


मूल रूप से देहरादून निवासी उक्त महिला कुमोरा रोड़ के समीप रह रहती थी। लेकिन घटना के बाद से वह वापस देहरादून चली गई थी। पुलिस का कहना है कि महिला को धर्मांतरण के नए एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया जाएगा। मामले में जगदीश, एक चर्च के पादरी लाजरस, सुषमा, सोहन, कपिल व अनिल भी नामजद हैं। 

ये भी पढ़ें...Dehradun: प्रदेश में प्रैक्टिस कर रहे 36 फर्जी डॉक्टरों को गिरफ्तार करेगी एसटीएफ, क्लीनिकों पर पड़ने लगे छापे
विज्ञापन


- पुरोला धर्मांतरण मामले में एक महिला को गिरफ्तार किया गया है। मामले में शेष अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया जाएगा। उक्त मामले की विवेचना धर्मातंरण के नए एक्ट तहत की जा रही है। -अर्पण यदुवंशी, एसपी उत्तरकाशी। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें