फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi: भागीरथी नदी में फंसी मिली पुलिसकर्मी की कार, मांगकर ले गया था दोस्त, नहीं लगा कोई सुराग

Fri, 19 Sep 2025 09:26 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी

सार

पुलिस लाइन में तैनात पुलिस कर्मी से उसका दोस्त वाहन ले गया था। युवक का कुछ नहीं पता लगा है। वहीं, कार भी नदी में फंसी मिली।
विज्ञापन
कार नदी में गिरी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तरकाशी में मनेरी थाना क्षेत्र के तहत गंगोरी और स्यूना गांव के बीच भागीरथी नदी में एक कार फंसी हुई दिखी। इसकी जानकारी स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ओर एसडीआरएफ ने वाहन को बाहर निकालने की कोशिश की। लेकिन नदी का तेज भहाव होने के कारण वाहन बाहर नहीं निकल पाया।

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, लापता युवक के परिजनों की ओर से गुमसुदगी दर्ज की जा रही है। मनेरी थानाध्यक्ष मनोज असवाल ने बताया कि शुक्रवार शाम को भागीरथी नदी के बीच में एक वाहन के फंसे होने की सूचना मिली। उसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जानकारी प्राप्त की तो पता लगा कि पुलिस लाइन में तैनात पुलिस कर्मी से उसका दोस्त वाहन बीते बृहस्पतिवार देर शाम को ले गया था।

Devprayag Accident: सड़क पर पलटी चमोली से देहरादून जा रही टैक्सी, खाई में गिरने से बाल-बाल बची, मची चीख पुकार
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार को उसका मोबाइल नंबर बंद आने के बाद पुलिसकर्मी ने वाहन की खोज शुरू की। तो शाम को वाहन नदी में फंसा दिखा, लेकिन उसमें कोई भी व्यक्ति नहीं मिला। निरीक्षक मनोज असवाल ने बताया कि वाहन को ले गए युवक की गुमशुदगी कोतवाली में दर्ज करवाई जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें