खेल निदेशालय एवं जिला प्रशासन की और से पवेलियन मैदान में अनुसूचित जनजाति राज्य स्तरीय फुटबॉल प्?
- फोटो : DEHRADUN
जिला खेल कार्यालय की ओर से ट्राईबल सब प्लान के तहत आयोजित राज्य स्तरीय अनुसूचित जनजाति पुरुष ओपन फुटबॉल प्रतियोगिता में उत्तरकाशी, पिथौरागढ़ और नैनीताल ने जीत से आगाज किया।
पवेलियन मैदान में सोमवार से शुरू हुई प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री के संयुक्त सचिव एवं निदेशक अनुसूचित जनजाति उत्तराखंड संजय टोलिया ने किया। पहले मैच में उत्तरकाशी ने चमोली को 2-0 स हराया। दूसरे मैच में पिथौरागढ़ ने कमलेश की हैट्रिक की मदद से ऊधमसिंह नगर को 4-0 से मात दी। तीसरे मैच में नैनीताल ने देहरादून को 3-0 से हराया। चौथे मैच में उत्तरकाशी ने ऊधमसिंह नगर को 5-0 से करारी शिकस्त दी।
इस दौरान पूर्व अंतरराष्ट्रीय फुटबॉलर सीबी थापा, संयुक्त निदेशक खेल एसके सार्की, जिला क्रीड़ाधिकारी शबाली गुरुंग, चेतन गुरुंग, प्रमोद चंद्र पांडेय, उस्मान खान, रविंद्र भंडारी, अविनाश कुंवर, दीपक कुमार, मो. शहजाद सुलेमानी, सपना रावत, अवतार सिंह, कविता रावत, विनोद ममगाईं, पदम बहादुर गुरुंग मौजूद रहे।