फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi: हीना गांव में भालू से बचने के लिए दौड़ी महिला, पहाड़ी से गिरकर हुई मौत, एक हफ्ते में गई दो की जान

Thu, 06 Nov 2025 08:28 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी

सार

महिलाएं जंगल में घास लेने गई थी। झाड़ियों में छुपे भालू ने अचानक उन पर हमला कर दिया। भालू से बचने के लिए वह दौड़ी, इसी दौरान पैर फिसलने से पहाड़ी से नीचे गिर गई।
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

औंगी के बाद अब हीना गांव में भी भालू के हमले से बचने के लिए भागी एक महिला की पहाड़ी से गिरकर मौत हो गई। क्षेत्र में एक सप्ताह के भीतर भालू की हमले की यह दूसरी घटना है।

विज्ञापन


ग्रामीणों ने बताया कि हीना गांव की अंबिका (27) पत्नी अंकित असवाल गांव की अन्य महिलाओं के साथ जंगल में घास लेने गई थीं। झाड़ियों में छुपे भालू ने अचानक उन पर हमला कर दिया। भालू से बचने के लिए वह दौड़ीं, इसी दौरान पैर फिसलने से पहाड़ी से नीचे गिर गईं, जिससे उनकी मौत हो गई।

अन्य महिलाओं ने बमुश्किल भागकर जान बचाई। उन्होंने गांव पहुंचकर ग्रामीणों को घटना की जानकारी दी। गांव के विजयपाल मखलोगा ने बताया कि मौके पर पहुंचे ग्रामीण शव गांव लाए और प्रशासन को सूचना दी।
विज्ञापन


पुलिस और वन विभाग की टीम ने शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया। ग्रामीणों ने बताया कि एक सप्ताह में क्षेत्र में यह दूसरी घटना है। वन विभाग की ओर से मात्र पटाखे जलाकर ही इतिश्री कर दी जाती है। क्षेत्र में भालू को पकड़ने के लिए कुछ नहीं किया जा रहा है।

गंगोत्री हाईवे सुधारने के लिए सड़क पर उतरे ग्रामीण, सुध नहीं लिए जाने पर बीआरओ पर फूटा लोगों का गुस्सा

Trending Videos
विज्ञापन

एसडीओ सहित रेंज अधिकारी को इन घटनाओं की जांच के निर्देश दिए गए हैं। सभी बिंदुओं को देखकर ही काम किया जाएगा। अगर भालू के हमले में मौत हुई होगी तो नियमानुसार मुआवजा और अन्य कार्यवाही की जाएगी।
- डीपी बलूनी, डीएफओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें