फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: तिलोथ में कूड़ा छंटाई के विरोध में ग्रामीणों का हंगामा, क्षेत्र में दो अगस्त तक धारा-144 लागू

Thu, 27 Jul 2023 05:32 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी

सार

बुधवार रात को तांबाखाणी से सेग्रीगेशन (कूड़ा छंटाई) के लिए तिलोथ लाए जाए जा रहे कूड़े की भनक लगते ही ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर हंगामा कर दिया। आक्रोशित लोगों ने सेग्रीगेशन मशीन के सामने धरना शुरू कर दिया और पालिका प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करने लगे।
विज्ञापन
ग्रामीणों का हंगामा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तरकाशी नगर पालिका के वार्ड तीन तिलोथ में कूड़ा छंटाई के विरोध को देखते हुए जिला प्रशासन ने क्षेत्र में धारा 144 लागू कर दी है। आज गुरुवार से दो अगस्त तक क्षेत्र में धारा-144 लागू रहेगी। इस दौरान कूड़ा निस्तारण स्थल के 200 मीटर की परिधि में पांच या पांच से अधिक व्यक्ति एक साथ एकत्रित नहीं हो सकेंगे।

विज्ञापन


बता दें कि बुधवार रात को तांबाखाणी से सेग्रीगेशन (कूड़ा छंटाई) के लिए तिलोथ लाए जाए जा रहे कूड़े की भनक लगते ही ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर हंगामा कर दिया। आक्रोशित लोगों ने सेग्रीगेशन मशीन के सामने धरना शुरू कर दिया और पालिका प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करने लगे।

ग्रामीणों का कहना है कि वे किसी भी हाल में कूड़े की छंटाई तिलोथ में नहीं होने देंगे। हंगामे की सूचना मिलते ही पालिकाध्यक्ष, नायब तहसीलदार मौके पर पहुंचे लेकिन ग्रामीणों ने उनकी एक नहीं सुनी। हंगामा बढ़ता देख मौके पर पीएससी तैनात की गई।
विज्ञापन


Uttarkashi: स्कूल की नई बिल्डिंग में बैठते ही बेहोश होने लगी एक के बाद एक छात्रा, अचानक कुछ रोने और चीखने लगीं

प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों को हिरासत में लिया

वहीं, गुरुवार को फिर ने इसका विरोध करते हुए उत्तरकाशी-लम्बगांव मोटर मार्ग पर प्रदर्शन शुरू कर दिया। मौके पर एसडीएम भटवाड़ी चतर सिंह चौहान सहित सीओ प्रशांत कुमार फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। इस दौरान ग्रामीणों और पुलिस के बीच तीखी नोक झोंक हुई। उसके बाद पुलिस ग्रामीणों को हिरासत में लेकर वाहनों से पुलिस लाइन ले गई। अभी मौके पर कूड़े के दो ट्रक पहुंच चुके हैं। वहीं, अब कूड़े का सेग्रीगेशन शुरू हो चुका है।

विज्ञापन

डीएम आवास के बाहर धरने पर बैठी महिलाएं

तिलोथ में पुलिस और ग्रामीणों के बीच हुई तीखी नोकझोंक के विरोध में महिलाएं डीएम आवास के बाहर धरने पर बैठ गईं।  महिलाओं का आरोप है की नोक झोंक के बीच पुरुष पुलिस जवानों ने धक्का-मुक्की की।

अगर डीएम बाहर नहीं आए तो शुक्रवार को तिलोथ पावर हाउस को बंद रखने के साथ एमडीएस स्कूल को भी बंद रखा जाएगा। वहीं उन्होंने एक घंटे के भीतर हिरासत में ली गई महिलाओं को छोड़ने की मांग की है। कहा कि अगर उनकी मांगे पूरी नहीं हुई तो उग्र आंदोलन होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें