फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi: नैटवाड़ में हादसा, स्कूल वैन में लगी आग, चालक की सूझबूझ से बची 18 बच्चों की जान

Mon, 20 May 2024 05:01 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, पुरोला(उत्तरकाशी)

सार

स्कूल से कुछ दूर जाने के बाद ही स्कूल वैन के इंजन से धुआं उठने लगा। जिस पर चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए सभी बच्चों को सुरक्षित नीचे उतार दिया और खुद भी नीचे उतर गया। इसके बाद वैन में तेजी से आग भड़क गई।
विज्ञापन
स्कूल वैन में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तरकाशी में मोरी के नैटवाड़ में एक स्कूल वैन में अचानक आग लग गई। गनीमत रही कि स्कूल वैन चालक की सूझबूझ से 18 बच्चों की जान बच गई। हादसा उस समय हुआ जब स्कूल की छुट्टी के बाद वैन बच्चों को घर छोड़ने जा रही थी।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, सोमवार को मोरी प्रखंड के गैचवांण स्थित यूनिक एकेडमी की छुट्टी के बाद स्कूल वैन बच्चों को नैटवाड़ छोड़ने जा रही थी। स्कूल से कुछ दूर जाने के बाद ही स्कूल वैन के इंजन से धुआं उठने लगा। जिस पर चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए सभी बच्चों को सुरक्षित नीचे उतार दिया और खुद भी नीचे उतर गया। बच्चों के नीचे उतरते ही वैन में तेजी से आग भड़क उठी और देखते ही देखते चंद मिनटों में ही पूरी वैन जल गई।

Rishikesh: एम्स की परीक्षा में नकल कराते पांच युवक गिरफ्तार, टेलीग्राम से चल रहा था पूरा 'खेल'

विज्ञापन
विज्ञापन

मोरी थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि स्कूल वैन में आग लगने की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंच गई थी। किसी भी प्रकार की जन हानि नहीं हुई है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें