गर्भवती को हेली एंबुलेंस से किया रेफर
- फोटो : अमर उजाला
उत्तरकाशी जिला अस्पताल से एक गर्भवती को नवजात गहन चिकित्सा इकाई सुविधा के लिए हेली एम्बुलेंस के माध्यम से एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया। सीएमएस डॉ. पीएस पोखरियाल ने बताया कि वर्षा(26) पत्नी सुरेश को प्रसव पीड़ा के दौरान भर्ती किया गया था, लेकिन उनका फैटी लीवर होने के कारण उसके प्रसव में परेशानी और खतरा बना था।