फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: 765 व्यापारियों का जीएसटी पंजीकरण निलंबित, राज्य कर विभाग की समीक्षा बैठक में हुआ निर्णय

Sun, 23 Mar 2025 01:24 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

बैठक में शासन ने बकायेदारों और जीएसटी रिटर्न दाखिल न करने वाले व्यापारियों के संबंध में अभियान के तहत कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राज्य कर विभाग ने 765 व्यापारियों का जीएसटी पंजीकरण निलंबित कर दिया है। शनिवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक में ये निर्णय लिया गया।

विज्ञापन


बैठक में शासन ने बकायेदारों और जीएसटी रिटर्न दाखिल न करने वाले व्यापारियों के संबंध में अभियान के तहत कार्रवाई के निर्देश दिए। विभाग ने 4058 बकायेदारों को चिह्नित किया है। इन पर करीब 160 करोड़ से अधिक बकाया चल रहा है। बकाया वसूली अभियान के तहत शनिवार को 1.20 करोड़ की बकाया राशि जमा कराई गई।

CM Dhami: यात्रा से पहले बन जाएगी धर्मस्व एवं तीर्थांटन परिषद, लैंड, थूक-लव जिहाद पर सीएम धामी का बड़ा बयान
विज्ञापन
विज्ञापन


765 व्यापारियों के पंजीयन निलंबित किए गए। इसी प्रकार, लंबे समय से रिटर्न दाखिल न करने वाले कुल 515 व्यापारियों को चिन्हित करते हुए 55 व्यापारियों के पंजीयन निलंबन की कार्रवाई की गई। अन्य मामलों में भी कार्रवाई चल रही है। बैठक में सचिव वित्त दिलीप जावलकर, राज्य कर आयुक्त डॉ. अहमद इकबाल समेत कई अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें