हमला सेब के बगीचों के पास हुआ है जिससे क्षेत्र में काम करने वाले मजदूरों और निवासियों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम ने तत्काल घटनास्थल का मुआयना किया और क्षेत्र में गश्त व कॉम्बिंग अभियान शुरू कर दिया है। उप वन संरक्षक डीपी बलूनी ने बताया कि रेंज अधिकारी अभिलाष सक्सेना को महिला की स्थिति जानने के लिए चिकित्सालय भेजा गया है।
साथ ही एसडीओ, रेंज अधिकारी समेत अन्य वनकर्मियों की टीम को घटनास्थल पर भेजकर लगातार निगरानी रखने और गश्त के निर्देश दिए गए हैं। वन विभाग ने ग्रामीणों, विशेषकर महिलाओं से अपील की है कि वे जंगलों में घास काटने या अन्य कार्यों के लिए समूह में जाएं और पूरी सावधानी बरतें।