फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Accident: सोनप्रयाग से तीर्थयात्रियों को लेकर ऋषिकेश जा रही रोडवेज बस के हुए ब्रेक फेल, मची चीख पुकार

Tue, 09 Jun 2026 05:26 PM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
बस हादसा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनप्रयाग से तीर्थयात्रियों को लेकर ऋषिकेश आ रही रामनगर डिपो की रोडवेज बस के ब्रह्मपुरी के पास ब्रेक फेल हो गए। बस अनियंत्रित होकर बदरीनाथ हाईवे पर ऊपर की तरफ बने कलमठ में फंस गई। हादसा होते ही यात्रियों में चीख पुकार मच गई। गनीमत रही कि सभी यात्री और चालक परिचालक सुरक्षित हैं।

विज्ञापन


Pauri News: बाडयू गांव में घास लेने गई महिला को गुलदार ने मार डाला, घसीटते हुए खंडहर में ले गया

बस के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद ऋषिकेश डिपो से दूसरी बस भेजकर यात्रियों को उस बस से लाया गया। इस बस में रामनगर डिपो के चालक मोहित कुमार, परिचालक वीरेंद्र कुमार थे।
विज्ञापन


बस दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना परिचालक ने ऋषिकेश डिपो की प्रभारी एजीएम अंजलिका शर्मा को दी। उसके बाद ऋषिकेश डिपो से एक बस ब्रह्मपुरी भेजी गई। उस बस में सभी तीर्थयात्रियाें को ऋषिकेश लाया गया। बस को ऋषिकेश लाने के लिए क्रेन भेजी गई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें