दो बार हवाई अड्डे के ऊपर चक्कर लगाते हुए विमान करीब 12 बजे वापस आगरा एयरबेस लौट गया। सैन्य सूत्रों के अनुसार, बुधवार से वायुसेना यहां अपने एएन 32 विमान से रनवे पर लैंडिंग और टेकऑफ का अभ्यास करेगी। चिन्यालीसौड़ हवाई अड्डा वायुसेना के लिए सामरिक दृष्टि से खासा महत्वपूर्ण है।
इसी के चलते सेना इसे अपना एडवांस लैंडिंग ग्राउंड बनाना चाहती है, जिसके लिए वायुसेना की ओर से हवाई अड्डे के विस्तारीकरण की भी मांग की गई है। हालांकि, हवाई अड्डे के विस्तारीकरण के प्रस्ताव, जिसमें रनवे की लंबाई भी बढ़नी है, को अभी स्वीकृति नहीं मिल पाई है। स्वीकृति मिलने के बाद ही इस दिशा में कुछ होने की उम्मीद है।