फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi Mosque Dispute: पुलिस ने शुरू की वीडियो फुटेज की जांच...अब और बढ़ेंगे नामजद आरोपी

Sun, 27 Oct 2024 04:09 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी

सार

Uttarkashi Mosque Dispute: बृहस्पतिवार को मस्जिद के विरोध में एक समुदाय के धार्मिक संगठन ने जनाक्रोश रैली निकाली थी। मस्जिद की ओर जाने वाले रोड पर पुलिस की ओर से बैरिकेडिंग लगाई गई थी। जिस पर प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच ढाई घंटे तक गतिरोध की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन
उत्तरकाशी में बवाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जनाक्रोश रैली के दौरान हुए बवाल की घटना के बाद पुलिस ने वीडियो फुटेज की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पुलिस कर्मियों पर स्टील की बोतल फेंकने वाले से लेकर पथराव शुरू करने वाले सभी की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है, इससे अज्ञात आरोपियों की पहचान होने से नामजद आरोपियों की संख्या बढ़ सकती है।

विज्ञापन


बीते बृहस्पतिवार को मस्जिद के विरोध में एक समुदाय के धार्मिक संगठन ने जनाक्रोश रैली निकाली थी। मस्जिद की ओर जाने वाले रोड पर पुलिस की ओर से बैरिकेडिंग लगाई गई थी। जिस पर प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच ढाई घंटे तक गतिरोध की स्थिति बनी रही। यहां बवाल उस समय शुरू हुआ जब प्रदर्शनकारियों की भीड़ में से किसी ने पुलिस पर स्टील की बोतल फेंकी।

जो एक पुलिस अधिकारी को लगी थी, इसी के बाद पुलिस को भीड़ को तितर-बितर करने के लिए बल प्रयोग करना पड़ा, जिसके बाद प्रदर्शनकारियों ने पथराव शुरू कर दिया। बवाल के बाद पुलिस ने 8 नामजद और 200 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन


Uttarkashi: ...तो आरटीआई से मस्जिद विवाद ने पकड़ा तूल, इस तरह शुरू हुई कहानी और सड़कों पर उतर गए प्रदर्शनकारी

विज्ञापन

सीओ प्रशांत कुमार ने बताया कि बवाल के बाद गत शुक्रवार से ही प्रदर्शन के दौरान की वीडियो फुटेज की जांच शुरू कर दी गई है। इसकी विवेचना पुलिस निरीक्षक मनोज असवाल को सौंपी गई है। बताया कि वीडियो फुटेज की जांच कर अज्ञात आरोपियों की पहचान करने के साथ पुलिस पर स्टील की बोतल मारने वाले और पथराव शुरू करने वालों की पहचान की जाएगी।

इससे नामजद आरोपियों की संख्या बढ़ सकती है। बताया कि नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पर्याप्त सबूत जुटाने का प्रयास किया जा रहा है। सीओ ने बताया कि जनाक्रोश रैली के दौरान ड्रोन कैमरे से लेकर पुलिस कर्मियों की तैनाती कर पूरे प्रदर्शन की वीडियो व फोटो ग्राफी करवा रही थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें