फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Helicopter Crash: उत्तरकाशी विमान हादसे पर AAIB ने जारी की जांच रिपोर्ट, हादसे की ये वजह आई सामने

Sun, 20 Jul 2025 09:48 AM IST
अलका त्यागी अमर उजाला नेटवर्क, उत्तराखंड

सार

Uttarakhand Helicopter Crash:  गंगोत्री धाम जा रहा एक हेलिकॉप्टर आठ मई को गंगनानी के समीप दुर्घटनाग्रस्त हो गया था । इस घटना में पांच महिलाओं समेत 6 लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया था। 
विज्ञापन
उत्तरकाशी में हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी(फाइल फोटो)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो(एएआईबी) ने उत्तराखंड के उत्तरकाशी के गंगनानी में हुए विमान हादसे को लेकर प्रारंभिक रिपोर्ट जारी की है। हादसे में छह लोगों की जान गई थी। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि पायलट ने उत्तरकाशी-गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर आपातकालीन लैंडिंग का प्रयास किया, लेकिन असफल रहा। लैंडिंग के दौरान मुख्य रोटर सड़क के किनारे चल रही एक ओवरहेड फाइबर केबल से टकरा गया, जिससे दुर्घटना हुई। 

विज्ञापन


हालांकि इसको लेकर जब उत्तरकाशी जिला प्रशासन से बात की गई तो उन्होंने ऐसी किसी भी रिपोर्ट की जानकारी से इंकार कर दिया।

Rudraprayag: गुलदार का खौफ...जखोली किरोड़ा में समूह में स्कूल से घर भेजे जा रहे बच्चे, क्यूआरटी टीम की तैनाती

विज्ञापन

हेलिकॉप्टर के हो गए थे दो टुकड़े

हादसा इतना भयानक था कि विमान के गिरते ही उसके दो टुकड़े हो गए। उसमें सवार पांच लोग पहले ही बाहर छिटक गए थे। उसमें से भी दो शवों की स्थिति बहुत बुरी थी। लेकिन दो शव हेलीकॉप्टर के अंदर ही फंसे गए थे। उन्हें निकालने के लिए अभियान दल को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। कटर के माध्यम हेली को काटा गया। उसके बाद वह शव बाहर निकाले गए। वहीं खाई में खड़ी चट्टान होने के कारण अभियान में मुश्किल आई। 

इनकी गई थी जान 


1. काला सोनी (एफ) 61, मुंबई  
2. विजया रेड्डी (एफ) 57, मुंबई 
3. रुचि अग्रवाल (एफ) 56, मुंबई
 4. राधा अग्रवाल (एफ) 79, यूपी
 5. वेदवती कुमारी 48, एपी(एफ)   आंध्र प्रदेश।
 6. रॉबिन सिंह (एम) 60, गुजरात - पायलट।

घायल 

मस्तू भास्कर (एम) 51, एपी,  घायल

डीजीसीए भी कर रही जांच

हादसे के बाद उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण द्वारा नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) को इसकी जानकारी दी गई थी। जिसके बाद डीजीसीए व नागरिक उड्डयन की टीम भी इस हादसे को लेकर जांच कर रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें