वहीं, शासन ने आपदा के कारणों को जानने के लिए विशेषज्ञों की टीम गठित की है, उसकी रिपोर्ट आपदा प्रबंधन विभाग इस सप्ताह मिलने की संभावना है। उससे ही अधिकृत जानकारी सामने आ सकेगी। पर सूत्रों के अनुसार अभी प्रथमदृष्टया आपदा का कारण बादल फटना ही लग रहा है। इस संबंध में सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विनोद कुमार सुमन का कहना है कि इस संबंध में विशेषज्ञों की टीम का काम कर रही है। अभी रिपोर्ट मिलना बाकी है, रिपोर्ट मिलने के बाद ही उससे जुड़ी जानकारी दी जा सकती है।