फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi Disaster: 98 आपदा प्रभावित परिवारों को पांच-पांच लाख की सहायता राशि दी, सीएम ने की थी घोषणा

Mon, 11 Aug 2025 06:26 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी

सार

प्रशासन द्वारा बनाए गए राहत शिविरों में आज प्रभावित लोगों के साथ जिलाधिकारी प्रशांत आर्य, गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान, गढ़वाल समन्वयक किशोर भट्ट ने भोजन किया।
विज्ञापन
आपदा प्रभावितों को मिली सहायता राशि - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर आज धराली गांव के आपदा प्रभावित परिवारों को पांच-पांच लाख रुपये की सहायता राशि का वितरण शुरू कर दिया गया है। जिलाधिकारी प्रशांत आर्य और क्षेत्रीय विधायक सुरेश चौहान ने सोमवार को धराली गांव में जाकर आपदा प्रभावितों को सहायता राशि के चेक वितरित किए। धराली में आपदा प्रभावित 98 प्रभावितों के लिए सहायता राशि के चेक मौके पर वितरण के लिए भेजे गए थे। 

विज्ञापन


प्रशासन द्वारा बनाए गए राहत शिविरों में आज प्रभावित लोगों के साथ जिलाधिकारी प्रशांत आर्य, गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान, गढ़वाल समन्वयक किशोर भट्ट ने भोजन किया। उन्होंने कहा कि शासन-प्रशासन दुख की इस घड़ी में पीड़ितों के साथ है।

Uttarkashi Disaster: आंखें नम और मन में उम्मीद...अपनों के जिंदा होने की आस में धराली की ओर बढ़ रहे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन



आपदा पीड़ितों की सहायता के लिए हर संभव कदम उठाए जा रहे हैं। प्रभावित क्षेत्र में आम जीवन को पटरी पर लाने के लिए सभी प्रयास किए जा रहे है। राहत शिविरों में प्रभावितों के रहने-खाने तथा चिकित्सा सहायता की समुचित व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें