फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi: अब न जाने कब दिखाई देगा धराली में यात्रियों का रैला, आपदा प्रभावित पुराने दिनों को यादकर हुए भावुक

Wed, 13 Aug 2025 08:28 AM IST
रेनू सकलानी सूर्यप्रकाश नौटियाल, संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी

सार

कभी धराली-हर्षिल में रौनक रहती थी, लेकिन अब वीरानी छाई है। आपदा प्रभावित पुराने दिनों को यादकर भावुक हो रहे हैं।

विज्ञापन
धराली में आपदा से आया मलबा में दबे मकान - फोटो : जागरूक पाठक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अब धराली में न जाने कब यात्रियों का रैला दिखाई देगा। कभी यहां के होटलों में रौनक रहती थी। शाम हो या दोपहर यात्रियों की चहल-कदमी से पूरे क्षेत्र में चहल-पहल बनी रहती थी लेकिन अब यहां वीरानी छाई है। पुराने दिनों को याद कर भावुक होती आपदा प्रभावित तीरथी देवी कहती हैं कि आंखों के सामने ही पूरा भरा-पूरा धराली पल भर में आपदा की भेंट चढ़ गया। कई बहुमंजिला होटलों और घरों को हमेशा के लिए खत्म कर दिया है।

बीते पांच अगस्त को खीरगंगा में आई आपदा के बाद अब स्थिति सामान्य होने में लंबा समय लगेगा। तीरथी देवी बतातीं हैं कि धराली में गरजते बादलों के साथ घबराए लोग पानी को देखने के लिए छाता लेकर छतों पर पहुंच रहे थे।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand: पांच दिन भारी से बहुत भारी बारिश का पूर्वानुमान, बाढ़ का खतरा, सभी जिलाधिकारियों को अलर्ट जारी
विज्ञापन


दोपहर होते-होते खीरगंगा का पानी बढ़ने लग गया था और उसके बाद अचानक इतनी विकराल हुई कि सब कुछ पलभर में बहाकर ले गई। अब हमारे पास धराली की वर्षों पुरानी यादों के साथ कुछ नहीं बचा है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें