उत्तरकाशी में मोरी प्रखंड की फतेपर्वत पट्टी के बरी गांव में कहासुनी के बाद हुए विवाद में भतीजे ने कुल्हाड़ी से हमला कर चाचा की हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया। घटना से क्षेत्र में सनसनी है।
सोमवार सुबह बरी गांव निवासी करम चंद उर्फ गांधी की भतीजे सुमन चंद्र उर्फ सुबेन से किसी बात पर कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर सुमन ने चाचा पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। जिससे करम चंद की गर्दन और हाथ पर गंभीर चोटें आईं और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद सुमन फरार हो गया।
हरिद्वार: पुलिया पर खेलते समय दो बच्चियां नाले में गिरीं, एक को बचाया, दूसरी की तलाश में पुलिस और एसडीआरएफ
घटना की सूचना मिलने पर मोरी थाने के थानाध्यक्ष दीपक रावत टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। पुलिस उपाधीक्षक चंचल शर्मा ने बताया कि मामले की जांच और आरोपी की तलाश की जा रही है।