फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi: पेयजल की छह किमी लाइन तबाह, आपूर्ति ठप, जल संस्थान ने हेलिकॉप्टर से अधिकारी को मौके पर भेजा

Thu, 07 Aug 2025 02:17 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

धराली में आईआपदा में करीब छह किलोमीटर पेयजल लाइन बह गई या दब गई। वहां की स्थानीय टीम से संपर्क कट गया।

विज्ञापन
धराली में आपदा से आया मलबा - फोटो : जागरूक पाठक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धराली आपदा में जल संस्थान की छह किलोमीटर पेयजल लाइनें बह गईं। कहीं तलाशने पर भी इनका पता नहीं चल रहा। जल संस्थान ने बमुश्किल हेलिकॉप्टर से एक अधिकारी को मौके पर भेजा है। बृहस्पतिवार को जेई, एई व अन्य कार्मिक भेजने की तैयारी है।

जल संस्थान के मुख्य महाप्रबंधक धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि आपदा में करीब छह किलोमीटर पेयजल लाइन बह गई या दब गई। वहां की स्थानीय टीम से संपर्क कट गया। बुधवार को दिनभर प्रयास किए गए, लेकिन विफल रहे। हालांकि उन्होंने हेलिकॉप्टर से एक अधिकारी को मौके पर भेज दिया है। बचाव दलों के लिए भी स्वच्छ पेयजल उपलब्धता के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarkashi Cloud Burst: भागो-भागो का शोर... और सब बहा ले गया 15 फीट ऊंचा सैलाब; जवान ने बताई आपदा की भयावहता

मुख्य महाप्रबंधक के मुताबिक, धराली क्षेत्र में पहले से ही उनके पास पाइपलाइन उपलब्ध हैं, लेकिन भटवाडी से आगे का रास्ता बंद होने के कारण वहां पहुंचना संभव नहीं हो पा रहा है। उन्होंने बताया कि स्थानीय स्तर पर सोडियम हाइपोक्लोराइड भी उपलब्ध है। प्राथमिकता के तौर पर मौके पर पेयजल उपलब्धता सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें