नौ जवान अब भी लापता
सोनू ने बताया कि उनकी टुकड़ी के नौ जवान अब भी लापता हैं जिनमें एक सूबेदार और एक हवलदार भी शामिल हैं। फिलहाल सोनू सिंह जिला अस्पताल के आईसीयू में भर्ती हैं।
ये भी पढ़ें...Uttarkashi: कुछ सेकंड रुकते तो मलबे में खो जाते; आंखों में आंसू, रुंधे गले बोले भूपेंद्र-कपड़े भी मांगकर पहने
दिवाली पर घर जाने का वादा
सोनू ने बताया कि उनकी छोटी बहन सोनाली और बड़ी बहन सुषमा ने पिछली बार बात करते हुए कहा था कि अगर वे रक्षाबंधन पर नहीं आ पाएं तो दिवाली पर जरूर आएं। सोनू का कहना है कि उनकी बहनों की लंबी उम्र की दुआओं की वजह से ही वह बच पाए हैं। उन्होंने कहा, मैं रक्षाबंधन पर घर नहीं जा सकता, लेकिन दिवाली पर जरूर जाऊंगा।