हमारा रेलवे का तत्काल टिकट करा दो
यात्रियों का कहना था कि प्रशासन ने उनकी खूब मदद की, जिससे उन्हें अभी तक कोई परेशानी नहीं हुई है। अब हमारी प्रशासन से केवल यही मांग है कि हमारा तत्काल का टिकट करा कर हमें घरों को भेज दिया जाए।
ये भी पढ़ें...Uttarkashi: 'कुछ सेकंड रुकते तो मलबे में खो जाते', रुंधे गले से व्यवसायी भूपेंद्र बोले- कपड़े भी मांगकर पहने
तीन स्थानों पर की गई है व्यवस्था
गंगोत्री व उत्तरकाशी क्षेत्र में फंसे यात्रियों को रेस्क्यू कर जौलीग्रांट लाया जा रहा है। उसके बाद यात्रियों को उनके गंतव्य स्थानों को भेजा जा रहा है। वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर ऋषिकेश शहर में करीब 500 यात्रियों के ठहरने के लिए चारधाम यात्रा ट्रांजिट कैंप, जयराम आश्रम, कबीरचाैरा आश्रम में व्यवस्था की गई है। ट्रांजिट कैंप की व्यवस्था लोनिवि के अधिशासी अभियंता बीएन द्विवेदी, जयराम आश्रम की व्यवस्था परियोजना प्रबंधक जल निगम संजीव कुमार वर्मा व कबीर चौरा आश्रम की व्यवस्था अधिशासी अभियंता सिंचाई विभाग दीक्षांत गुप्ता को सौंपी गई है।