फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi Cloudburst: रोती बिलखती मुख्यमंत्री धामी से बोली खुशबू- मेरे मम्मी पापा से बात करवा दो सर

Fri, 08 Aug 2025 11:27 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी

सार

उत्तरकाशी आपदा में कई लोगों ने अपनों को खो दिया। कुछ लोग अपनों की तलाश में उम्मीद लगाए बैठे हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन का आज चौथा दिन है।
विज्ञापन
सीएम के सामने गुहार लगाती खुशबू - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धराली गांव की कई महिलाएं और युवतियां बृहस्पतिवार को सुबह जिला अस्पताल में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिलने पहुंच गए। वहां पर सीएम के पहुंचते ही खुशबू पंवार और अन्य युवतियां रो पड़ीं। उनका कहना था कि तीन दिन हो गए हैं, लेकिन उनके माता-पिता और परिजनों से संपर्क नहीं हो पाया है। कहा कि पहले ही हादसे में चाचा, चाची और मासूम बच्चा लापता है। अब मां पिता से बात नहीं हो पाई।

विज्ञापन


खुशबू, अंकिता पंवार, तनुजा पंवार, स्वाती युवतियों के साथ बीना पंवार, पुष्पा पंवार आदि कई महिलाएं सुबह ही जिला अस्पताल पहुंच गई थीं। वहां पर उन्होंने कहा कि उन्हें सूचना मिली कि मुख्यमंत्री धामी अस्पताल आ रहे हैं। खुशबू ने बताया कि जिस दिन आपदा आई थी उस दिन थोड़ी देर के लिए पिता से बात हुई कि तेरे चाचा-चाची चले गए। उसके बाद से उनसे बात नहीं हो पाई।

ये भी पढ़ें...Uttarkashi:  कुछ सेकंड रुकते तो मलबे में खो जाते; आंखों में आंसू, रुंधे गले बोले भूपेंद्र-कपड़े भी मांगकर पहने

विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने अपनी चिंता जाहिर करते हुए कहा कि उनके पिता बहुत कमजोर दिल के हैं। दो दिन से कोई खबर नहीं मिल पाने से उन्होंने अनहोनी का डर है। सीएम ने उन्हें आश्वासन दिया कि शुक्रवार से धराली से सभी लोगों को निकालने की अभियान शुरू किया जाएगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें