फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi Accident: शिक्षकों को छोड़ने स्कूल जा रहा वाहन मणि के पास दुर्घटनाग्रस्त, कुछ घायल, एक गंभीर

Mon, 23 Sep 2024 11:02 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी

सार

 उत्तरकाशी में स्कूल जा रहे शिक्षकों का वाहन हादसे का शिकार हो गया। वाहन में 10 से 12 शिक्षक सवार थे।
विज्ञापन
शिक्षकों को लेकर जा रहा वाहन दुर्घटनाग्रस्त - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तरकाशी में शिक्षकों को लेकर जा रहा एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। बताया जा रहा है कि वाहन में लगभग 10-12 शिक्षक सवार थे। वाहन चिन्यालीसौड से गढ़वाल गाड़ जा रहा था। जोकि नागथली  छोटी मणि के पास गढ़वाल गाड़ सड़क पर पलट गया। हादसे में सभी शिक्षकों के घायल होने की सूचना है।

विज्ञापन


विज्ञापन


सोमवार सुबह तहसील चिन्यालीसौड़ के अंतर्गत बड़ी मणि जोगत मोटर मार्ग पर वाहन गिरने की सूचना पर राजस्व टीम, थाना चिन्यालीसौड़ से पुलिस टीम, 108 एम्बुलेंस, एसडीआरएफ रवाना हुई।पता चला कि ग्राम छोटी मणी नैल के पास चालक देवेंद्र सिंह चौहान स्कूल टीचरों को लेकर जा रहा था।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand Weather: दो दिन सताएगी गर्मी, मानसून की विदाई से पहले एक बाद फिर बदलेगा प्रदेश में मौसम का मिजाज

तभी अचानक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें एक व्यक्ति की हालत गंभीर बताई जा रही है। अन्य लोग सामान्य बताए जा रहे हैं। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें