फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: उत्तरांचल विवि को वैश्विक रैंकिंग में मिला शीर्ष स्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रियल इंपैक्ट रैंकिंग-2025 की शुक्रवार को घोषणा की गई। उत्तरांचल विश्वविद्यालय को सशक्तिकरण आधारित प्रबंधन और लागत-लाभ प्रबंध की श्रेणी में भारत में प्रथम व विश्व में द्वितीय स्थान मिला।
विज्ञापन




इसके अलावा फडिंग फॉर सस्टेनेबिलिटी श्रेणी में विश्व स्तर पर विवि को आठवां स्थान मिला। साथ ही विवि ने विश्व की टॉप इनोवेटिव यूनिवर्सिटी की सूची में 101-150 के समग्र बैंड में पहली जगह बनाई। वास्तविक प्रभाव वाले विश्व विश्वविद्यालय (डब्ल्यूयूआरआई) रैंकिंग एक वैश्विक रैंकिंग प्रणाली है, जो उच्च शिक्षा संस्थानों का मूल्यांकन उनके वास्तविक प्रभाव और समाज में योगदान के आधार पर करती है। पारंपरिक रैंकिंग, जो अनुसंधान परिणामों और प्रतिष्ठा पर केंद्रित होती है, के विपरीत, डब्ल्यूयूआरआई शिक्षा, अनुसंधान में नवाचार और उद्योग व समाज के साथ जुड़ाव पर जोर देती है। यह उन विश्वविद्यालयों को उजागर करती है, जो अपने कार्यक्रमों और पहलों के माध्यम से वैश्विक चुनौतियों के रचनात्मक और प्रभावशाली समाधान प्रस्तुत करते हैं। विवि के अध्यक्ष जितेंद्र जोशी ने कहा, विश्व रैंकिंग में बना यह कीर्तिमान वैश्विक चुनौतियों के रचानात्मक समाधान की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। इस उपलब्धि पर उन्होंने विवि की रिसर्च व इनोवेशन डिवीजन समेत सभी शोधकर्ताओं और सहयोगकर्ताओं को बधाई दी। कहा, यह वैश्विक मान्यता विवि के साथ उत्तराखंड और पूरे देश के लिए गर्व का क्षण है। इस मौके पर विवि की उपाध्यक्ष अंकिता जोशी, उपकुलपति प्रो. राजेश बहुगुणा, रजिस्ट्रार डाॅ. अनुज कुमार राणा, प्रो. अनिता गहलोत, राजेश देवरारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें