रोडवेज प्रबंधन ने हड़ताल कर रहे कर्मचारियों को गैर हाजिर कर दिया है। कर्मचारियों के मोबाइल पर एसएमएस से इसकी सूचना मिली है कि आठ जनवरी के बाद अब नौ जनवरी को भी उनको गैर हाजिर माना गया है। कर्मचारियों का कहना है कि यह निगम प्रबंधन की उत्पीड़नात्मक कार्रवाई है।
रोडवेज कर्मचारियों ने आईएसबीटी पर किया प्रदर्शन
उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन के सदस्यों ने शनिवार को भी आईएसबीटी में धरना दिया। मंडलीय महामंत्री ओपी सिंह के नेतृत्व में कर्मचारियों ने प्रबंधन और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने मांग की कि आईएसबीटी रोडवेज को सौंपा जाए। जमीन को खुर्द बुर्द न किया जाए। वेतन जल्द जारी किया जाए। अवैधानिक कार्रवाई को तत्काल बंद कर दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।