Iदिल्ली में आयोजित 68वें नेशनल स्कूल गेम में दून के तीन खिलाड़ियों ने प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया। अंडर-14 आयु वर्ग में 48 से 50 किलोग्राम भार में आयोजित बॉक्सिंग प्रतियोगिता में मोहित भंडारी ने अपने मुक्के के दम पर रजत पदक जीत प्रदेश का मान बढ़ाया। जबकि अंडर-17 बालिका वर्ग के 42 से 44 किलोग्राम में खुशी और अंडर-19 आयु वर्ग के 45 किलोग्राम भार में यश्वस्वनी भट्ट ने अपने खेल का शानदार प्रदर्शन किया। यह तीनों खिलाड़ी सोशल बलूनी बॉक्सिंग अकादमी में अभ्यास करते हैं। सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल के निदेशक विपिन बलूनी ने कहा, खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का मान बढ़ाया है।I