फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीज बम अभियान सप्ताह का शुभारंभ : वन एवं पर्यावरण मंत्री सुबोध उनियाल ने किया उद्घाटन

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड के वन एवं पर्यावरण मंत्री सुबोध उनियाल ने यमुना कॉलोनी स्थित अपने आवास बीज बम अभियान की शुरुआत की। कार्यक्रम में उत्तराखंड के प्रमुख वन अधिकारी भी ऑनलाइन शामिल हुए। अभियान के प्रणेता द्वारिका प्रसाद सेमवाल ने बताया कि वर्ष 2017 में शुरू हुआ यह अभियान अब कई राज्यों में फैल चुका है। यह एक बजट रहित अभियान है, लेकिन इसके प्रभाव ने लोगों को बीजों को बचाने और बीज बम तैयार करने की दिशा में प्रेरित किया है। उन्होंने मंत्री को अभियान को सरकारी योजना में शामिल करने के लिए आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. अरविंद दरमोडा (नोडल अधिकारी, पर्वतीय विकास शोध केंद्र) ने किया। इस दौरान मुख्य वन संरक्षक, गढ़वाल वन संरक्षक राजीव धीमान, डीएफओ नीरज शर्मा, प्रो. यतीश वशिष्ठ, प्रो. धीरेन्द्र तिवारी, प्रो. एनके शुक्ला, प्रो. अशोक अग्रवाल, भारती आनंद समेत कई लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें