फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: हरिपुर में सजने लगा उत्तराखंड का पहला भव्य यमुना घाट, 17 सितंबर को लोकार्पण

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो....
विज्ञापन

- मुख्यमंत्री करेंगे लोकार्पण, 7.52 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हुआ भव्य यमुना घाट
- कार्यक्रम से पहले चकाचक हो रहा परिसर
संवाद न्यूज एजेंसी
कालसी। हरिपुर स्थित यमुना तट पर नवनिर्मित घाट के लोकार्पण की तारीख तय होते ही तैयारियां तेज हो गई हैं। 17 सितंबर को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रस्तावित लोकार्पण कार्यक्रम को देखते हुए घाट और आसपास समतलीकरण, साफ-सफाई तथा मिट्टी-गाद हटाने का काम तेजी से कराया जा रहा है।
जौनसार-बावर के प्रवेश द्वार हरिपुर में यमुना नदी पर 7.52 करोड़ रुपये की लागत से घाट का निर्माण कराया गया है। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद अब लोकार्पण कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। बारिश के कारण घाट परिसर और आसपास जमा हुई मिट्टी व गाद को हटाकर स्थल को व्यवस्थित किया जा रहा है। घाट के निकट लोक पंचायत संस्था की ओर से मां यमुना की भव्य मूर्ति भी स्थापित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घाट के लोकार्पण को लेकर स्थानीय लोगों में भी उत्साह है। लोगों का कहना है कि नवनिर्मित घाट से क्षेत्र की धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान को मजबूती मिलने के साथ पर्यटन गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। इससे हरिपुर कालसी को धार्मिक पर्यटन के नए केंद्र के रूप में विकसित करने की संभावनाएं बढ़ेंगी। मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण के सहायक अभियंता एससी उप्रेती ने बताया कि घाट का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। बारिश से आई मिट्टी और गाद हटाकर साफ-सफाई कराई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें