ग्राफिक एरा में पहुंचे उत्तराखंड के चर्चित सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर ने छात्र-छात्राओं को सोशल मीडिया के क्षेत्र में कॅरिअर विकल्पों की जानकारी दी। सोमवार को ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के सभागार में आयोजित इंफ्लुएंसर मीट-बाखली का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को सोशल मीडिया की दुनिया से परिचित कराना और इस क्षेत्र में कॅरिअर की संभावनाओं को बताना था। ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. राकेश कुमार शर्मा ने कहा, यह आयोजन छात्र-छात्राओं को डिजिटल युग की जरूरतों से जोड़ने में मील का पत्थर साबित होगा। एक अच्छा इंफ्लुएंसर बनने के लिए लगन का होना बहुत जरूरी है। इंफ्लुएंसर विकास रावत, दीपक कार्की, गरिमा, प्रियांक आर्य व सृजन डंगवाल ने छात्र-छात्राओं के साथ अपने अनुभव साझा किए। कार्यक्रम में डॉ. ताहा सिद्दीकी, डॉ. हिमानी बिंजोला, संदीप भट्ट, डॉ. आकृति ढौंडियाल बडोला आदि मौजूद रहे।