फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: एआई इंपेक्ट समिट में पहुंचा उत्तराखंड का डिजी स्टे

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


देहरादून। उत्तराखंड की एआई-आधारित होटल मैनेजमेंट कंपनी डिजी स्टे ने दिल्ली में आयोजित एआई इंपेक्ट समिट में भाग लेकर राज्य का प्रतिनिधित्व किया। 100 से अधिक देशों से तकनीकी विशेषज्ञ, स्टार्टअप संस्थापक, निवेशक और उद्योग प्रतिनिधि शामिल हुए। जहां कृत्रिम बुद्धिमत्ता के विभिन्न क्षेत्रों में उपयोग और भविष्य की संभावनाओं पर गहन चर्चा हुई।

युवा उद्यमी अभिनव गुप्ता का डिजी स्टे होटल, होमस्टे, रिसॉर्ट और विला जैसे हॉस्पिटैलिटी व्यवसायों के लिए एआई-संचालित समाधान विकसित कर रहा है। समिट के दौरान कंपनी के प्रतिनिधि ने बताया कि किस प्रकार एआई तकनीक छोटे और मध्यम स्तर के होटल व्यवसायों को 30% तक राजस्व वृद्धि और संचालन में समय की उल्लेखनीय बचत करने में सहायता कर सकती है। वर्तमान में डिजीस्टे की तकनीक भारत के 25 राज्यों में उपयोग हो रही है। हर महीने हजारों नए उपयोगकर्ता इसके प्लेटफार्म से जुड़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभिनव ने कहा कि हमारा लक्ष्य उत्तराखंड को एआई इनोवेशन के क्षेत्र में अग्रणी राज्य के रूप में स्थापित करना है। यह अवसर केवल डिजीस्टे के लिए नहीं बल्कि पूरे राज्य के स्टार्टअप इकोसिस्टम के लिए एक वैश्विक मंच पर पहचान बनाने का है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें