फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्वैलर्स एसोसिएशन ने लांच किए ‘उत्तराखंडी सिक्के’

Fri, 06 Nov 2015 03:29 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड की स्थापना के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे उत्तराखंड उदय उत्सव के तहत ज्वैलर्स एसोसिएशन ऑफ उत्तरांचल की ओर से पहली बार चांदी के उत्तराखंडी सिक्के लांच किए गए। इस मौके पर ज्वैलर्स ने एक साथ मिलकर पहले केक काटा और फिर हवा में गुब्बारे छोड़कर प्रदेश की स्थापना का जश्न भी मनाया।
विज्ञापन


ज्वैलर्स एसोसिएशन ऑफ उत्तरांचल की ओर से बृहस्पतिवार को राजपुर रोड स्थित बांबे ज्वैलर्स के प्रांगण में उत्तराखंड उदय का कार्यक्रम आयोजित किया गया। एसोसिएशन के अध्यक्ष विपिन बैरी, प्रदेश महामंत्री गुरजीत सिंह, प्रवीन जैन, अशोक जैन आदि ने एक साथ मिलकर पहले उत्तराखंड उदय का केक काटा।

इसके बाद गुब्बारे हवा में छोड़कर जश्न मनाया। एसोसिएशन की ओर से लांच 5, 10, 20, 50 और 100 ग्राम के शुद्ध चांदी के उत्तराखंडी सिक्कों का प्रदेश के बाजार में कहीं भी पूरा दाम मिलेगा। हॉलमार्क वाले इन सिक्कों पर ज्वैलर्स एसोसिएशन ऑफ उत्तरांचल का लोगो भी बना हुआ है।
विज्ञापन


इस मौके पर एसोसिएशन के अध्यक्ष विपिन बैरी ने कहा कि आगामी वर्ष इसी क्रम में सोने के सिक्के भी लांच किए जाएंगे। एसोसिएशन की ओर से ये सिक्के सभी ज्वैलर्स के पास उपलब्ध होंगे। समारोह में कमल रस्तोगी, नीरज गुप्ता, शिव कुमार वर्मा, जसबीर सिंह, अशोक वर्मा, प्रदीप वर्मा, मनमीत सिंह, सतीश कर्णवाल, हाजी इकबाल हुसैन, रमेश मेसोन, सुनील मेसोन, सुमित गोयल, अमित गोयल, अमित वर्मा सहित भारी संख्या में सर्राफा कारोबारी मौजूद रहे।

राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में यहां की पहचान कायम रखने और ग्राहकों को शुद्ध चांदी के सिक्के उपलब्ध कराने के मकसद से यह शुरुआत की गई है। भविष्य में सोने के सिक्के भी लांच किए जाएंगे। एसोसिएशन के यह सिक्के पूरे प्रदेश में चलेंगे।
विज्ञापन

- अमित गोयल, जनसंपर्क अधिकारी, सर्राफा मंडल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें