फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: शॉर्टकट में पैसा कमाने के चक्कर में यूट्यूबर सौरभ जोशी से मांगी थी फिरौती, यूपी का युवक गिरफ्तार

Mon, 18 Nov 2024 06:23 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी

सार

यूट्यूबर सौरभ जोशी को लॉरेंस बिश्नोई गैंग की धमकी मिली थी, जिसमें दो करोड़ की डिमांड की गई थी। जिसके बाद अब पुलिस ने 12 घंटे में मामले का खुलासा कर दिया। 
विज्ञापन
सौरभ जोशी से फिरौती मांगने वाला युवक गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हल्द्वानी के मशहूर यूट्यूबर सौरभ जोशी से फिरौती मांगे जाने के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया। एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने बताया कि मामले में पुलिस ने अरुण कुमार(19) पुत्र पूरन सिंह निवासी थानपुर पोस्ट ऑफिस डाबरी थाना फैजगंज तहसील बिसौली जिला बदायूं उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर सौरभ जोशी से दो करोड़ रुपये की फिरौती मांगी थी। 

विज्ञापन


बताया कि आरोपी पंजाब के किसी होटल में कार्य करता था। होटल से निकाले जाने के बाद पैसे की तंगी और शॉर्टकट में पैसा कमाने के चक्कर में आरोपी ने यह कदम उठाया। पुलिस ने आरोपी को हल्द्वानी से गिरफ्तार किया है।

Uttarakhand: यूट्यूबर सौरभ जोशी से लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने मांगी फिरौती, परिवार के एक सदस्य को मारने की दी धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन

ये है पूरा मामला

हल्द्वानी निवासी यूट्यूब सौरभ जोशी ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि उसे एक धमकी भरा पत्र प्राप्त हुआ है। इस पत्र में मेरे और मेरे परिवार के सदस्यों को जान से मारने की धमकी दी गई है। सौरभ ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि वह बहुत भयभीत है। उधर पुलिस ने सौरभ की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।  

पत्र में ये लिखा था 

“नमस्ते  सौरव जोशी, मैं करन बिश्नोई ,लॉरेंस बिश्नोई गैंग से हूं, यह पत्र आपको एक महत्वपूर्ण सूचना देने के लिए भेजा जा रहा है। हमारे बॉस लॉरेंस बिश्नोई ने आपको हमारी गैंग को दो करोड़ रुपये नकद देने का आदेश दिया है। यदि आप नकद राशि नहीं देते है तो आपको या आपके परिवार के किसी भी सदस्य को मारने का आदेश दिया गया है।  पत्र में लिखा है कि हम पांच दिन तक आपके जवाब का इंतजार करेगें। यदि आपने कोई भी जवाब नही दिया या फिर पुलिस में शिकायत करने की कोशिश की या इस बात को अपने परिवार के अलावा किसी अन्य व्यक्ति से सांझा किया तो आपके परिवार से एक सदस्य कम हो जाएगा। हम आपके जवाब का इंतजार करेंगे। और दुआ करेंगे कि आप सही फैसला ले क्योंकि एक भी गलत कदम आपके परिवार की जान ले सकता है। यदि आपको हमसे बात करनी हो तो हम आपको हमारा इंस्टाग्राम आईडी दे रहे हैं। जिसे हमारी गैंग ऑपरेट करती है karanbishnoi5672, जय महाकाल"
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें