फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में किसानों का उपद्रव: उत्तराखंड यूथ कांग्रेस ने विवादित ट्वीट हटाया, मुख्यमंत्री ने कहा - कांग्रेस का हो गया है किसान आंदोलन

Wed, 27 Jan 2021 03:48 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
लाल किले पर जुटे प्रदर्शनकारी - फोटो : पीटीआई (file photo)
विज्ञापन

दिल्ली में हुए उपद्रव को लेकर उत्तराखंड यूथ कांग्रेस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से मंगलवार को एक आपत्तिजनक ट्वीट किया गया। इसमें लिखा था कि 'किसानों ने किया लाल किला फतेह। इंकलाब जिंदाबाद।'

विज्ञापन


उत्तराखंड यूथ कांग्रेस के ट्विटर हैंडल से डिलीट कर दिया गया ट्वीट

जिसे सारा उपद्रव मान कर पूरा देश निंदा कर रहा था उसे लाल किले पर फतेह मान कर उत्तराखंड यूथ कांग्रेस ने विवाद खड़ा कर दिया। हालांकि, इस ट्वीट को लेकर हंगामा होने और मीडिया में खबर आने पर उत्तराखंड यूथ कांग्रेस के ट्विटर हैंडल से इस ट्वीट को डिलीट कर दिया गया।

दिल्ली में गणतंत्र दिवस पर ट्रैक्टर रैली के दौरान हुए बवाल के बाद उत्तराखंड की सीमाओं पर भी अलर्ट जारी
विज्ञापन


केंद्र सरकार पर बोला था हमला

कांग्रेस नेता देवेंदर यादव ने भी नई दिल्ली में किसानों के प्रदर्शन को लेकर केंद्र सरकार पर हमला बोला था। यादव ने ट्वीट किया था कि  'आज किसान आंदोलन में हुई हिंसा दुर्भाग्यपूर्ण है व बेहद चिंता का विषय है।

किसान आंदोलन कांग्रेस का आंदोलन हो गया है

गणतंत्र दिवस पर दिल्ली के चल रहे किसान ट्रैक्टर रैली में हुई हिंसा को लेकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि दिल्ली में हुई दुर्घटना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। ऐसा लग रहा है कि किसान आंदोलन कांग्रेस का आंदोलन हो गया है।

Trending Videos
विज्ञापन

सामने आ रही है पाकिस्तान से तार जुड़े होने की बात

साथ ही इसमें ऐसी तमाम शक्तियां, जिन्होंने ने सीएए का विरोध किया और जीएसटी का विरोध किया, ऐसी जो ये छोटी लॉबी है, वो शामिल हैं। 

त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि दिल्ली मेें गणतंत्र दिवस पर हुई हिंसा में पाकिस्तान से तार जुड़े होने की बात भी सामने आ रही है।

कभी भी ये हरकत नहीं कर सकते किसान

मेरा ये मानना है कि किसान कभी भी ये हरकत नहीं कर सकते। किसान मिट्टी से जुड़ा होता है वो ऐसा कोई काम नहीं कर सकता कि उसकी देशभक्ति पर कोई अंगुली उठा सके। निश्चित रूप से ये काम अराजकतत्वों द्वारा पूरी योजना के साथ किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें