फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: कर्मकार कल्याण बोर्ड का पुनर्गठन पूरा, छह नए सदस्य नामित

Wed, 04 Nov 2020 11:15 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • संयुक्त सचिव (श्रम) ने जारी की अधिसूचना
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के संशोधित पुनर्गठन की अधिसूचना जारी कर दी गई है। बोर्ड में छह नए सदस्य नामित कर दिए गए हैं। इस तरह कर्मकार कल्याण बोर्ड का पुनर्गठन पूरा हो गया है।

विज्ञापन


बोर्ड की कमान शमशेर सिंह सत्याल के हाथों में है। पूर्व में जारी अधिसूचना के अनुसार बोर्ड में केंद्र सरकार के प्रतिनिधि के तौर पर श्रम एवं सेवायोजन मंत्रालय के कल्याण आयुक्त को सदस्य बनाया गया है।

राज्य सरकार के प्रतिनिधि के तौर पर बोर्ड में प्रमुख सचिव या सचिव श्रम, प्रमुख सचिव या सचिव न्याय या उनके द्वारा निर्देशित कोई अधिकारी सदस्य होंगे। उनके अलावा बोर्ड के मुख्य निरीक्षक को भी सदस्य नामित किया गया है। बुधवार को संयुक्त सचिव (श्रम) वीरेंद्र पाल सिंह ने अधिसूचना जारी की।
विज्ञापन


बोर्ड के छह सदस्य नामित
बोर्ड के पुनर्गठन की पूर्व में जारी अधिसूचना में नियोजकों और कर्मकारों के प्रतिनिधि के तौर पर शामिल होने वाले सदस्यों को नामित नहीं किया गया था। बुधवार को छह सदस्यों को नामित करने की अधिसूचना जारी कर दी गई है।

नियोजकों का प्रतिनिधित्व करने वाले सदस्यों में काशीपुर यूएसनगर के उदित अग्रवाल, रुड़की के रजनीश शर्मा, गोलापार हल्द्वानी के बसंत सनवाल को सदस्य बनाया गया है। भवन और सन्निर्माण कर्मकारों के प्रतिनिधि के तौर पर नई टिहरी के विक्रम सिंह कठैत, हरिपुर नायक हल्द्वानी के प्रमोद बोरा, बलवीर रोड देहरादून की डॉ.इंदुबाला को सदस्य नामित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें