राष्ट्रीय कराटे, केम्पो और कोबुडो प्रतियोगिता में उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल और महाराष्ट्र के खिलाड़ियों ने अपना दबदबा बनाए रखा।
'रेन बु कान कराटे डू एसोसिएशन ऑफ इंडिया' के तत्वावधान में प्रेमनगर में आयोजित प्रतियोगिता के सब जूनियर वर्ग में बालक कोबुडो काता में उत्तराखंड के प्रांजल, कोबुडो कुमीते में शिवांश, अंडर-14 के काता कोबुडो में अक्षय कुमार, अंडर-18 के काता कोबुडो में पश्चिम बंगाल के प्रतीक शील ने स्वर्ण जीता।
सभी वर्गों में छाए
वहीं 18 प्लस में अनिल के. राम, कुमीते केम्पो के 35 किलो में हरियाणा के हर्ष राठी, 40 किलो में पंजाब के अजय प्रीत सिंह, 45 किलो में उत्तराखंड के सागर, 45 प्लस में महाराष्ट्र के ओमप्रकाश ने स्वर्ण पदक जीत कर दबदबा कायम रखा।
जूनियर वर्ग के केम्पो कुमीते के 50 किलो में उत्तराखंड के विनय गुप्ता, 60 किलो में झारखंड के सोनू कुमार ने स्वर्ण जीता। सीनियर वर्ग में 55 किलो में पश्चिम बंगाल के सुमित कुमार, 70 किलो में उत्तराखंड के संदीप रावत पहले स्थान पर रहे।
बालिका वर्ग में भी रहा दबदबा
बालिका वर्ग के सबजूनियर कोबुडो काता में उत्तराखंड की तितिक्क्षा डोभाल, जूनियर वर्ग की काता कोबुडो में पश्चिम बंगाल की अंकिता, सीनियर महिला वर्ग के 18 प्लस में शांति के चौधरी ने स्वर्ण जीता।
सब जूनियर के कुमीते केम्पो के 45 किलो में उत्तराखंड की तितिक्क्षा, 40 किलो में पश्चिम बंगाल की देबलेना, जूनियर वर्ग के 70 किलो में उत्तराखंड की शिवानी, सीनियर वर्ग के 55 किलो में महाराष्ट्र की निकम रुतूजा, 55 किलो में पंजाब की सिमरन विजेता रहीं।