फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आशीष की शानदार बल्लेबाजी से जीता उत्तराखंड

विज्ञापन
उतराखंड की टीम ने जीता नागेश ट्रॉफी का दूसरा मुकाबला। संवाद - फोटो : DEHRADUN
विज्ञापन
बंगलूरू में खेले जा रहे नागेश ट्रॉफी के तीसरे संस्करण के दूसरे मुकाबले में आशीष सिंह नेगी (बी2) की शानदार बल्लेबाजी से उत्तराखंड की टीम ने बिहार को 138 रनों से करारी शिकस्त दी। शानदार बल्लेबाजी के लिए आशीष को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन

मंगलवार को प्रतियोगिता का दूसरा मुकाबला उत्तराखंड ब्लाइंड क्रिकेट टीम और बिहार की टीम के बीच खेला गया। उत्तराखंड की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। निर्धारित 20 ओवर में उत्तराखंड की टीम ने 238 रन बनाए। टीम के लिए आशीष सिंह नेगी ने 109, गंभीर सिंह चौहान (बी3) 67 और दीपक रावत (बी3) ने 19 रन बनाए। जबकि, लक्ष्य का पीछा करने उतरी बिहार की पूरी टीम 15 ओवर में 100 रन पर ढेर हो गई। उत्तराखंड टीम के कोच नरेश सिंह नयाल ने बताया कि टीम के आशीष ने शानदार प्रदर्शन कर प्रदेश का नाम रोशन किया है। इसके लिए टीम को बधाई दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें