फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: राष्ट्रीय कबड्डी चैंपियनशिप में उत्तराखंड ने जीता कांस्य पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊधमसिंहनगर में आयोजित 19वीं राष्ट्रीय सर्किल स्टाइल कबड्डी चैंपियनशिप में उत्तराखंड की पुरुष टीम ने कांस्य पदक पर कब्जा किया। इस प्रतियोगिता में देशभर से विभिन्न राज्यों की टीमों ने प्रतिभाग किया था।
विज्ञापन




उत्तराखंड कबड्डी संघ के अध्यक्ष महेश जोशी ने बताया कि चैंपियनशिप में फाइनल मुकाबला पंजाब और हरियाणा के बीच खेला गया। इसमें हरियाणा की टीम महिला और पुरुष दोनों वर्गों में विजेता बनी। वहीं, पंजाब को उपविजेता पर संतोष करना पड़ा। उन्होंने बताया कि पुरुष वर्ग में उत्तराखंड व चंडीगढ़ और महिला वर्ग में कर्नाटक व चंडीगढ़ ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर उपाध्यक्ष मेजर सिंह, सचिव चेतन जोशी, मनोज नेगी, नितिन राठी, गौरव उपाध्याय, रवि कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें