फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: ‘बेटियां समाज को सशक्त बनाती हैं’

विज्ञापन
विज्ञापन
Iसंस्थाओं, विद्यालयों में राष्ट्रीय बालिका दिवस पर कार्यक्रम आयोजितI
विज्ञापन




उत्तराखंड महिला एसोसिएशन (उमा) ने राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में बालिका दिवस मनाया। इस मौके पर उमा ने ‘हमारी बेटियां-हमारा अभिमान’ थीम पर कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में छात्राओं ने प्रस्तुति दी। कार्यक्रम की शुरुआत राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने की। उन्होंने कहा, बेटियां समाज को सशक्त बनाती हैं।



कहा कि केंद्र और राज्य सरकार अब बालिकाओं को लेकर सचेत हो रही हैं। बालिकाओं को सरकार की नीतियों का बालिकाओं को खुलकर लाभ उठाना चाहिए। स्कूल की प्रधानाचार्य प्रेमलता बौड़ाई ने कहा कि यह ध्यान देना जरूरी है कि आगे बढ़ते हुए हमारे संस्कार ओर संस्कृति पीछे ना छूट जाएं। उमा की अध्यक्ष साधना शर्मा ने कहा कि उनकी संस्था अक्सर बेटी-महिलाओं के लिए आयोजन करती है।
विज्ञापन






Iविभाग ने निकाली जागरुकता रैलीI

राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर चिकित्सा स्वास्थ्य परिवार कल्याण विभाग व राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन ने मुख्यालय और विकासखंडों में जागरुकता रैली और गोष्ठियों का आयोजन किया। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन ने विकासनगर, सहसपुर और रायपुर में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के प्रति जागरूक और कन्या भ्रूण हत्या पर लगाम लगाने को लेकर कार्यशाला की।
विज्ञापन






Iसीएम को लिखा पत्रI



राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर समाजसेवी एसपी नौटियाल ने पीएम को पत्र लिखा है। पत्र में उन्होंने बेटियों के जीवन पर अपनी चिंता व्यक्त की। बेटियों को उनके जीवन में पढ़ाई-लिखाई करने, आगे बढ़ने, निर्णय, प्रशिक्षण और उचित अवसर मिलने पर अपने सुझाव दिए। हर माता-पिता का सपना है कि उनका बच्चा पढ़-लिखकर आगे बढ़े।

एनसीसी कैडेट अजय कुमार। स्रोत: स्वयं

एनसीसी कैडेट अजय कुमार। स्रोत: स्वयं

एनसीसी कैडेट अजय कुमार। स्रोत: स्वयं

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें