फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवभूम उद्यमिता योजना युवाओं को उद्यम से जोड़ेगी : डॉ. धन सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
I
विज्ञापन

I

I- दून विवि में बुधवार को देवभूमि उद्यमिता योजना के तहत कार्यशाला हुई
I

I
I

I
I

I- कार्यशाला में देवभूमि उद्यमिता योजना प्रोजेक्ट प्रोफाइल्स पुस्तक का विमोचन किया गयाI

यदि 10 फीसदी छात्र भी उद्यमिता को अपना भविष्य बनाएं तो यह राज्य के लिए बहुत अच्छा रहेगा। विकसित भारत-2047 के लिए देवभूमि उद्यमिता योजना महत्वपूर्ण है। योजना के तहत 100 प्रोजेक्ट प्रोफाइल्स बनाई जा रही हैं जो युवाओं को उद्यम के लिए मार्गदर्शित करेंगी। इनमें से 30 प्रोजेक्ट प्रोफाइल योजना के डैश बोर्ड पर भी उपलब्ध करा दी गई है। यह बात उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कही। वह दून विवि में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे।



बुधवार को दून विवि में देवभूमि उद्यमिता योजना के तहत कुलपतियों, प्राचार्यों, अग्रणी शिक्षाविद्, अधिकारियों के लिए एक दिवसीय संवेदीकरण कार्यशाला हुई। कार्यशाला का उद्घाटन उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने किया। कार्यशाला में सचिव शैलेश बगौली, अपर सचिव डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव, दून विवि की कुलपति प्रो. सुरेखा डंगवाल समेत 200 से अधिक प्रतिनिधियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में देवभूमि उद्यमिता योजना प्रोजेक्ट प्रोफाइल्स पुस्तक का विमोचन भी किया गया।
विज्ञापन




Iदून विवि और ईडीआईआई के बीच एमओयूI

कार्यक्रम में विवि और ईडीआईआई के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर और आदान-प्रदान किया गया। समझौते का उद्देश्य दोनों संस्थानों के बीच उद्यमिता संबंधित गतिविधियों को बढ़ावा दिया जाएगा। इस एमओयू के माध्यम से दून विवि एमएससी-उद्यमिता का पाठ्यक्रम शुरू कर सकेगा।
विज्ञापन




Iतीन सत्र में हुआ कार्यक्रमI



दूसरे सत्र का विषय जमीनी स्तर पर उद्यमिता समुदाय को सशक्त बनाना था। इसकी अध्यक्षता श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विवि के कुलपति ने की। वहीं, तीसरे सत्र का विषय उद्यमिता पारिस्थितिकी तंत्र और संस्थागत रैंकिंग था इसकी अध्यक्षता उत्तराखंड मुक्त विवि के कुलपति ने की। डैशबोर्ड का प्रस्तुतिकरण करते हुए डॉ. अमित कुमार द्विवेदी ने बताया कि कुल पंजीकरण में करीब 65 फीसदी छात्राएं हैं, जो राज्य में नारी शक्ति के सुनहरे भविष्य को दर्शाता है। संचालन सहायक निदेशक डॉ. दीपक पांडेय ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें