फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Women Policy: महिला नीति का मसौदा तैयार...प्राइवेट सेक्टर में भी महिलाओं को मिलेगा आरक्षण

Tue, 29 Oct 2024 09:57 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि नीति महिलाओं को शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, स्वरोजगार, सुरक्षा, आर्थिकी आदि के दृष्टि से अधिक सशक्त बनाएगी।
विज्ञापन
महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड में निजी क्षेत्रों में भी महिलाओं को आरक्षण मिलेगा। उनके हित और सुरक्षा के लिए विशेष समिति का भी गठन होगा। यह प्रावधान महिला नीति के जरिये किया जा रहा है। इस संबंध में मंगलवार को हुई बैठक में महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

विज्ञापन


मंत्री ने कहा कि नीति महिलाओं को शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, स्वरोजगार, सुरक्षा, आर्थिकी आदि के दृष्टि से अधिक सशक्त बनाएगी। इसके तहत राज्य के सभी 60 विभागों में महिला कल्याण के लिए विशेष बजट निर्धारित किया जाएगा। बैठक में महिला सशक्तिकरण विभाग के सचिव चंद्रेश कुमार, निदेशक प्रशांत आर्य, महिला आयोग अध्यक्ष कुसुम कंडवाल, सीपीओ मोहित चौधरी समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।

Uttarakhand: धामी सरकार ने प्रदेश के कर्मचारियों को दी दिवाली सौगात, 53% हुआ महंगाई भत्ता, बोनस आदेश भी जारी

विज्ञापन
विज्ञापन

सिंगल विंडो सुविधा मिलेगी

बैठक में बताया गया कि नीति में पहाड़, मैदान और ग्रामीण क्षेत्रों की महिला उद्यमियों का खास ध्यान रखा गया है। उनके स्वरोजगार के पेटेंट से लेकर मार्केटिंग की सुविधा के लिए सिंगल विंडो सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

अनाथ बच्चों के लिए 3.38 करोड़ रुपये हस्तांतरित

कोरोना काल में अनाथ हुए लगभग 56 सौ बच्चों के लिए सितंबर और अक्तूबर माह के तीन करोड़ 38 लाख 10 हजार रुपये उनके खातों में मंत्री आर्या ने हस्तांतरित किए।

महिला नीति के तहत किसी भी संस्थान में महिलाओं की शिकायत सुनने के लिए समिति होगी, चाहे एक ही महिला हो। उस समिति के अनुश्रवण के लिए उच्चस्तरीय समिति का गठन किया जाएगा।
- रेखा आर्या, महिला कल्याण एवं बाल विकास मंत्री
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें