डॉ. सुधा पाटनी ने बताया कि पहली बच्ची का वजन 1 किलो 800 ग्राम, दूसरी बच्ची और तीसरे बच्चे का वजन 1 किलो 700 ग्राम है। तीनों नवजात पूरी तरह से स्वस्थ हैं। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. रजनीकांत के निर्देशन में नवजातों की देखरेख की जा रही है।
जच्चा को मंगलवार को अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी। उजाला अस्पताल में पहली बार किसी महिला ने एक साथ तीन शिशुओं को जन्म दिया है। इससे पहले जुड़वा शिशुओं के मामले में भी डाक्टरों ने यहां सुरक्षित प्रसव कराए हैं।
सुमित्रा के पति चंदन ने बताया कि कई महीने पहले अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट से गर्भ में तीन शिशु होने का पता चल गया था। प्रसव को लेकर चिंता सता रही थीं लेकिन उजाला अस्पताल के डॉक्टरों के प्रयास से साधारण प्रसव से ही बच्चों का जन्म हो गया। सुमित्रा का यह दूसरा प्रसव था। इससे पूर्व सुमित्रा की एक बेटी है।