फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: मिसेज इंडिया कांटेस्ट के फाइनल में पहुंचीं उत्तराखंड की अंजू सती, दिल्ली में होगा आयोजन

Fri, 29 Nov 2024 09:52 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, कर्णप्रयाग(चमोली)

सार

इस कांटेस्ट का आयोजन महिला सशक्तीकरण के क्षेत्र में काम करने वाली संस्था प्राइड ऑफ इंडिया की ओर से किया जा रहा है।
विज्ञापन
अंजू सती - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दो माह पूर्व मिसेज उत्तराखंड का खिताब जीतने वाली कर्णप्रयाग की देवतोली निवासी अंजू सती मिसेज इंडिया कांटेस्ट के फाइनल में पहुंच गई हैं। 21 दिसंबर को दिल्ली में राष्ट्रीय स्तर पर होने वाली मिसेज इंडिया कांटेस्ट में अंजू सती उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करेंगी।

विज्ञापन


कांटेस्ट के फाइनल में देश के 29 राज्यों की महिलाएं प्रतिभाग करेंगी और मुख्य अतिथि फिल्म स्टार भाग्यश्री होंगी। इस कांटेस्ट का आयोजन महिला सशक्तीकरण के क्षेत्र में काम करने वाली संस्था प्राइड ऑफ इंडिया की ओर से किया जा रहा है।

Uttarakhand: शुरू होगी चारधाम शीतकालीन यात्रा, GMVN के होटलों में ठहरने पर मिलेगी 10 प्रतिशत छूट

विज्ञापन
विज्ञापन

अंजू सती वर्तमान में महिला सशक्तीकरण के लिए काम कर रही हैं। उन्होंने बताया कि वे महिला सशक्तीकरण के क्षेत्र में काम करने वाली महिलाओं की सफल कहानी की वीडियो संस्था को भेज रही हैं। संस्था की ओर से वीडियो के आधार पर भी उनको अंक मिलेंगे।

उन्होंने बताया कि दिल्ली के पश्चिम बिहार में 19 से 21 दिसंबर तक कांटेस्ट का फाइनल होगा जिसमें अलग-अलग दिन साक्षात्कार, टेलेंट राउंड और रैंप वॉक राउंड होंगे। फाइनल मुकाबले के लिए वे तैयारी में जुटी हैं। फाइनल में वह उत्तराखंड की संस्कृति और यहां के पहनावे को प्रदर्शित करेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें