फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेवल ट्रेड और एडवेंचर के सबसे बड़े इवेंट की मेजबानी करेगा उत्तराखंड, 60 देश होंगे शामिल

Sat, 28 Jul 2018 04:21 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
trivendra singh rawat
विज्ञापन

विश्वभर में ट्रेवल ट्रेड और एडवेंचर के विशाल आयोजनों के लिए विख्यात पैसेफिक एशिया ट्रेवल एसोसिएशन (पाटा) की ओर से आयोजित होने वाले पाटा ट्रेवल मार्ट की अगले साल उत्तराखंड मेजबानी करेगा।

विज्ञापन


 यह आयोजन 13 से 15 फरवरी 2018 तक ऋषिकेश में होगा। इसमें 60 देशों के प्रतिनिधियों के भाग लेने की संभावना है। सरकार ने इसकी तैयारियां शुरू कर दी है। पाटा के प्रतिनिधियों के साथ पर्यटन विभाग के अफसरों की शुक्रवार को बैठक हुई। इसमें कार्यक्रम को लेकर कई बातों को तय किया गया।

एक होटल में आयोजित बैठक में पर्यटन सचिव दिलीप जावलकर ने सरकार की तरफ से पाटा प्रतिनिधियों से बात की। आयोजन के लिए एक इवेंट मैनेजमेंट कंपनी को अधिकृत करने, योग और वेलनेस का प्रचार प्रसार करने, स्थानीय थीम पर पंडाल तैयार करने, विदेशी आगंतुकों का विशेष  स्वागत सत्कार करने जैसी बातों पर मुहर लगाई गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

uttarakhand - फोटो : amar ujala
बैठक के बाद जावलकर ने बताया कि विश्वविख्यात पाटा ट्रेवल मार्ट के आयोजन को लेकर पाटा और एटीओएआई के प्रतिनिधि निरीक्षण करने के लिए राज्य में आए हुए हैं। इस क्रम में उन्होंने देहरादून, ऋषिकेश और मसूरी के अनेक होटलों को देखा और ऋषिकेश-मुनिकीरेती स्थित गंगा रिसोर्ट को आयोजन स्थल के लिए चुना।

उन्होंने बताया कि इस आयोजन में लगभग 60 देशों के सैलर्स तथा इतने ही देशों के बायर्स के आने की संभावना है। इनकी अंतरराष्ट्रीय हवाई यात्रा प्रायोजित करने के लिए केंद्र सरकार ने सहमति प्रदान कर दी है। उन्होंने कहा कि स्थानीय सैलर्स के प्रतिनिधित्व के लिए विशेष प्रावधान किए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि पाटा प्रतिनिधियों के अनुरोध पर स्थानीय योग विशेषज्ञों के स्तर पर योग डेमोस्ट्रेशन, प्रैक्टिस के अतिरिक्त योग तथा वैलनेस पर विस्तृत व्याख्यान भी इस दौरान होंगे। सितंबर में मलेशिया में लंकावी में प्रस्तावित पाटा मार्ट में उत्तराखंड के कार्यक्रम को लेकर प्रचार-प्रसार किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें