गेम के पांचवें राउंड में पूर्व सीएम हरीश रावत का रावण कैरेक्टर आता है। गेम शुरू होने से पहले उन पर तीन आरोप लिखे आते हैं। उनके इस रावण कैरेक्टर के अंत के लिए वैष्णवास्त्र का विकल्प आता है, जिसके साथ 30 प्रतिशत महिला आरक्षण का प्रचार भी लिखा आता है।
राहुल गांधी के रावण कैरेक्टर के अंत के साथ गेम खत्म
आखिरी राउंड में राहुल गांधी का रावण कैरेक्टर आता है। इस कैरेक्टर के अंत के लिए ब्रह्मास्त्र दिया जा रहा है। साथ में यूसीसी का प्रचार भी। गेम पूरा होने के बाद जय श्री राम का साउंड भी बजता है। अंत में लिखा आता है कि आइए मिलकर संकल्प करें कि इस रावण रूपी कांग्रेस को देवभूमि से उखाड़ फेंकें। भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान का कहना है कि उनकी पार्टी का इससे कोई लेना-देना नहीं है। इसका विकासकर्ता कौन है, ये जानकारी नहीं है।