फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkhand : प्रदेश में बारिश का सिलसिला जारी, तीन राज्य मार्गों सहित 125 सड़कें बंद,आवाजाही हुई मुश्किल

Mon, 05 Sep 2022 12:34 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

प्रदेश में बारिश के कारण 63 मार्ग एक दिन पहले से बंद थे। कुल 94 अवरुद्ध मार्गों में से 37 को रविवार को खोल दिया गया है, जबकि 57 मार्ग अब भी अवरुद्ध हैं। इनमें तीन राज्य मार्ग, एक मुख्य जिला मार्ग, तीन अन्य जिला मार्ग और 50 ग्रामीण मार्ग शामिल हैं। 
विज्ञापन
सड़क। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में बारिश का दौर जारी है। इसके चलते पर्वतीय क्षेत्रों में मलबा और बोल्डर आने से तीन राज्य मार्गों सहित कुल 125 सड़कें बंद हैं। बंद मार्गों को खोलने के काम में कुल 192 जेसीबी मशीनों को लगाया गया है। सचिवालय स्थित राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार, लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत रविवार को 31 मार्ग बंद हुए हैं।

विज्ञापन


जिनमें से 63 मार्ग एक दिन पहले से बंद थे। कुल 94 अवरुद्ध मार्गों में से 37 को रविवार को खोल दिया गया है, जबकि 57 मार्ग अब भी अवरुद्ध हैं। इनमें तीन राज्य मार्ग, एक मुख्य जिला मार्ग, तीन अन्य जिला मार्ग और 50 ग्रामीण मार्ग शामिल हैं। 

ये भी पढ़ें...अधिकारी गहरी नींद में सो गए:  वन दरोगा परीक्षा में नए खुलासे, ब्लैकलिस्टेड कंपनी से कराई थी ऑनलाइन परीक्षा
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा रविवार को पीएमजीएसवाई के छह मार्ग अवरुद्ध हुए, जबकि 76 मार्ग एक दिन पहले से अवरुद्ध थे। कुल 82 अवरुद्ध मार्गों में से 14 मार्गों को रविवार को खोल दिया गया है, शेष 68 मार्गों को खोले जाने की कार्रवाई की जा रही है। सड़कों को खोलने के काम में लोनिवि की सड़कों पर 118 और पीएमजीएसवाई की सड़कों पर 74 जेसीबी मशीनों को लगाया गया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें