फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Weather: देहरादून-नैनीताल समेत प्रदेश के चार जिलों में बारिश का येलो अलर्ट, 62 सड़कें बंद

Thu, 31 Jul 2025 01:30 AM IST
अलका त्यागी माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून

सार

Uttarakhand Weather Update: पर्वतीय क्षेत्रों में अगले चार दिनों तक मध्यम से भारी बारिश देखने को मिलेगी। ऐसे में लोगों से सावधान रहने की अपील की गई है।  
विज्ञापन
बारिश - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देहरादून, पौड़ी, नैनीताल और बागेश्वर में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में कई दौर की तीव्र से अति तीव्र की बारिश होने की संभावना है। मौसम विज्ञान विभाग की ओर से देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत और बागेश्वर जिले में बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इनमें से चार जिलों में येलो अलर्ट रहेगा।

विज्ञापन


बुधवार को मैदानी एवं पर्वतीय इलाकों में हल्की से मध्यम वर्षा हुई। मौसम वैज्ञानिक रोहित थपलियाल के मुताबिक पर्वतीय क्षेत्रों में अगले चार दिनों तक मध्यम से भारी बारिश देखने को मिलेगी। ऐसे में लोगों से सावधान रहने की अपील की गई है।  

Uttarakhand: गमशाली में गदेरा उफान पर आने से चीन सीमा को जोड़ने वाला मलारी हाईवे बंद, सेना के वाहन फंसे
विज्ञापन


विज्ञापन

एक राष्ट्रीय और दो राज्य मार्ग सहित 62 सड़कें बंद

प्रदेश में बारिश के बाद मलबा आने से एक राष्ट्रीय और दो राज्य मार्ग सहित 62 सड़कें बंद हैं। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के मुताबिक रुद्रप्रयाग-केदारनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग गौरीकुण्ड व सोनप्रयाग के बीच भूस्खलन की वजह से बंद है। जबकि राज्य मार्गों में उत्तरकाशी और नैनीताल में एक-एक राज्यमार्ग बंद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें