आज भी शीत दिवस जैसी रहेगी स्थिति
मैदानी इलाकों में रविवार को भी कोहरा छाए रहने से शीत दिवस जैसी स्थिति रहेगी। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार देहरादून समेत हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर, नैनीताल, चम्पावत, पौड़ी जिले में घना कोहरा छाए रहने का येलो अलर्ट जारी किया गया। जिसके चलते इन जिलों के कुछ हिस्सों में शीत दिवस जैसी स्थिति रहेगी।
इसके अलावा उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ जिले के कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना है और 35 से मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के भी आसार हैं। 22 दिसंबर तक प्रदेश में मौसम का यह हाल रहेगा। जबकि 23 से 26 दिसंबर तक प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहेगा।